राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे अशोक गहलोत, सचिन पायलट होंगे उप-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री के तौर पर चुने जाने के बाद अशोक गहलोत ने कहा- राजस्थान में सुशासन पर काम करेंगे और जनता से किए गए वादों को पूरा करेंगे।;

Update: 2018-12-14 10:52 GMT

नई दिल्ली : राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए चल रही रस्सा-कस्सी आखिर ख़त्म हो गई. दिल्ली में कांग्रेस ने अपने मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर औपचारिक ऐलान कर दिया है। अशोक गहलोत को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं सचिन पायलट को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है।

मुख्यमंत्री के तौर पर चुने जाने के बाद अशोक गहलोत ने कहा- राजस्थान में सुशासन पर काम करेंगे और जनता से किए गए वादों को पूरा करेंगे।

डेप्युटी CM चुने जाने के बाद सचिन पायलट ने कहा- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और विधायकों को चयन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। इस चुनाव में जो जनादेश कांग्रेस पार्टी को मिला है, वह जनता को संतोष देने वाला है। सचिन पायलट ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और विधायकों को गहलोत को मुख्यमंत्री चुनने के इस फैसले के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।

Full View

 

Similar News