Rajasthan Cabinet Minister : गहलोत मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, यहां देखें पूरी लिस्‍ट

अब देख लीजिए आखिर किसे कौन सा विभाग मिला है.

Update: 2021-11-22 13:56 GMT

Rajasthan Minister Portfolio Allocation: राजस्‍थान में रविवार को अशोक गहलोत की कैबिनेट (Ashok gehlot cabinet) का विस्‍तार हो गया है. इस मंत्रिमंडल विस्‍तार में 11 कैबिनेट मंत्री बने हैं. वहीं 4 राज्‍यमंत्री बने हैं. इस मंत्रिमंडल विस्‍तार के बाद सभी की नजर इस बात पर थी कि आखिर इस कैबिनेट में किसको कौन सी जगह मिलेगी.

अब देख लीजिए आखिर किसे कौन सा विभाग मिला है. अशोक गहलोत ने गृह, वित्‍त, आईटी और कम्‍यूनिकेशन विभाग अपने पास रखा है. वहीं अशोक गहलोत ने अपनी लिस्‍ट में कई नेताओं को मुख्‍यमंत्री का सलाहकार भी नियुक्‍त किया है. इनमें बाबूलाल नागर, डॉ जितेंद्र सिंह, रामकेश मीणा, संयम लोढा, दानिश अबरार, राजकुमार शर्मा शामिल हैं.

किसे कौन सा विभाग

1. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत : विभाग : वित्त एवं टैक्सेशन, गृह एवं न्याय, कार्मिक विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, कैबिनेट सचिवाल, एनआरआई, आईटी एवं कम्युनिकेशन, सूचना एवं जनसंपर्क

2. बी.डी. कल्ला : एजुकेशन, संस्कृत शिक्षा, आर्ट एंड कल्चर व एएसआई

3. शांति धारीवाल : स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं हाउसिंग, कानून, इलेक्शन

​​​​​4. परसादी लाल मीणा : मेडिकल एंड हेल्थ, एक्साइज

5. लालचंद कटारिया : कृषि एवं पशुपालन व मत्स्य

6. प्रमोद जैन भाया : खान एवं पेट्रोलियम व गोपालन विभाग

7. उदय लाल आंजना- सहकारिता विभाग

8. प्रताप सिंह खाचरियावास- खाद्य एवं आपूर्ति विभाग

9. सालेह मोहम्मद- अल्पसंख्यक मामलात विभाग

10. हेमाराम चौधरी- वन एवं पर्यावरण मंत्री

11. महेंद्रजीत सिंह मालवीया- जल संसाधन विभाग

12. महेश जोशी- पीएचईडी विभाग

13. रामलाल जाट- राजस्व विभाग

14. रमेश मीणा- पंचायती राज एवं ग्रामीण

15. विश्वेंद्र सिंह- पर्यटन विभाग

16. ममता भूपेश- महिला एवं बाल विकास विभाग

17. भजनलाल जाटव- सार्वजनिक निर्माण विभाग

18. टीकाराम जूली- सामाजिक सुरक्षा विभाग

19. गोविंद राम मेघवाल- आपदा प्रबंधन विभाग

20. शकुंतला रावत- उद्योग मंत्री

21. अर्जुन सिंह बामनिया- ट्रइबल एरिया डेवलपमेंट (स्वतंत्र प्रभार), पीएचडी, भूजल राज्य मंत्री

22. अशोक चांदना- खेल मंत्री, स्किल डेपलपमेंट, रोजगार (स्वतंत्र प्रभार), जनसंपर्क, आपदा प्रबंधन, योजना राज्य मेंत्री

23. भंवर सिंह भाटी- उर्जा (स्वतंत्र प्रभार) वाटर रिसोर्स, इंदिरा गांधी नहर परिजना (राज्य मंत्री)

24. राजेंद्र सिंह यादव- हायर एजुकेशन, योजना (स्वतंत्र प्रभार) गृह राज्य मंत्री

25. सुभाष गर्ग- तकनीकी शिक्षा, आयुर्वेद (स्वतंत्र प्रभार) अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री

26. सुखराम विश्नोई- श्रम (स्वतंत्र प्रभार) राजस्व राज्य मंत्री

27. बृजेंद्र ओला- ट्रांसपोर्ट एंड रोड सेफ्टी (स्वतंत्र प्रभार)

28. मुरारीलाल मीणा- एग्रीकल्चर मार्केटिंग, स्टेट (स्वतंत्र प्रभार), टूरिज्म, सिविल एविएशन (राज्य मंत्री)

29.राजेंद्र सिंह गुढ़ा- सैनिक कल्याण, होम गार्ड एंड सिविल डिफेंस (स्वतंत्र प्रभार), पंचायती राज व रूरल डेवलपमेंट (राज्य मंत्री)

Tags:    

Similar News