अजब-गजब;राजस्थान में10 लाख का चूहा चोरी,पुलिस तलाश में जुटी....

28 सितंबर की रात करीब 2 बजे चूहा चोरी हो गया। मंगू ने अपना चूहा चोरी होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। फिलहल पुलिस उस चूहे की तलाश कर रही है।;

Update: 2022-10-04 10:50 GMT

rajastan letest update ,rajstan breaking news,

अब तक आपने गहने-जेवरात, रुपये, गाय-भैंस बकरी आदि की चोरी के बारे में सुना होगा लेकिन राजस्थान से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां चोरों ने एक चूहा ही चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि इस चूहे की कीमत करीब 10 लाख है।

जानकारी के मुताबिक बांसवाड़ा के पाडजा वडखिया गांव के रहने वाले पशुपालक मंगू अपने पालतू चूहे को परिवार के सदस्य की तरह मानते थे। इतनी ही नहीं उसके पोता-पोती भी चूहे के साथ खेला करते थे। वह उसके खाने-पीने की देखरेख भी करते थे। इस बीच 28 सितंबर की रात करीब 2 बजे चूहा चोरी हो गया। मंगू ने अपना चूहा चोरी होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। फिलहल पुलिस उस चूहे की तलाश कर रही है।

जंगल में मिला था चूहा-

पशुपालन मंगू ने बताया कि वह भेड़-बकरी पालते हैं। एक साल पहले वो जंगल में जानवरों को घुमाने लेकर गए थे। इस दौरान उन्हें एक घायल चूहा मिला। वे उसे उठाकर घर लेकर आ गए और घाव पर मरहम लगाया। यह चूहा झाऊ प्रजाति का था और वह उनके साथ एक साल से रह रहा था।

आपको बता दें कि झाऊ प्रजाति के चूहे के शरीर पर कांटे होते हैं और इस प्रकार के चूहे ज्यादातर मरुस्थलीय इलाकों में पाए जाते है। इन चूहों के पूरे शरीर पर कांटों की चादर होती है। यह खतरा होने पर अपने मुंह को पिछले पैरो में दबाकर शरीर को गेंद जैसी संरचना में ढाल लेते हैं।

Tags:    

Similar News