भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, वाराणसी के एक होटल में मिला शव

आकांक्षा अब तक 'मेरी जंग मेरा फैसला', 'मुझसे शादी करोगी', 'वीरो के वीर', 'कसम पैदा करने वाली की 2' और 'ससुरा बड़ा सतावेला' जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Update: 2023-03-26 11:30 GMT

भोजपुरी स्टार आकांक्षा दुबे का इस तरह से चले जाना सबको अखर रहा है। समर सिंह से लेकर कई फिल्मी सितारों ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

अभिनेत्री का शव वाराणसी स्थित सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल से बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री वाराणसी में भोजपुरी फिल्म 'नायक' की शूटिंग कर रही थीं। अभी तक आत्महत्या का कारण बता नहीं चल पाया है।

आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ

आकांक्षा की आत्महत्या के पीछे क्या कारण थे, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। आकांक्षा की आत्महत्या से भोजपुरी सिनेमा में शोक की लहर है। आकांक्षा से पहले भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री रूबी सिंह ने एक दशक पहले मुंबई में फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद अंजलि श्रीवास्तव भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुकी हैं। आकंक्षा दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में बहुत ही कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। 

कई भोजपुरी एल्बम में कर चुकी थीं काम

आकांक्षा  ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने कैरियर की शुरुआत राकेश मिश्रा के म्यूजिक वीडियो 'तू जवान हम लइका' से की थी। यह म्यूजिक वीडियो काफी सफल रहा था। इसके बाद आकांक्षा बुलेट पे जीजा, करवटिया जैसे कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी के हर सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। आकांक्षा अब तक 'मेरी जंग मेरा फैसला', 'मुझसे शादी करोगी', 'वीरो के वीर', 'कसम पैदा करने वाली की 2' और 'ससुरा बड़ा सतावेला' जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 


Tags:    

Similar News