यूपी में आज साफ रहेगा मौसम, यहां जानें कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम

उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा, हालांकि इस दौरान सुबह-शाम हल्की हल्की ठंड पड़ने लगी है।

Update: 2023-10-22 02:30 GMT

यूपी में आज साफ रहेगा मौसम

UP Weather: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से ठंड का एहसास होने लगा है, सुबह शाम ठंड तो दोपहर में धूप। साथ ही आसमान में बादलों का आनाजाना भी दिखता है। यूपी में आज और कल बादलों की आवाजाही बढ़ जाने की उम्मीद है, हालांकि इसके बाद बादल छंटने लगेंगे। मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई गई है कि आने वाले तीन दिन में मौसम शुष्क ही रहेगा। 23 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। वैसे सोमवार के बाद से दिन में भी हल्की ठंड का अहसास होने लगेगा। वातावरण में नमी बढ़ने के कारण लोगों को ठंड लगेगा। यूपी मौसम विभाग की मानें तो रविवार को प्रदेश में बादल नहीं होंगे और मौसम शुष्क रहेगा। रात को हल्की ठंड पड़ सकती है।

मौसम विभाग की लखनऊ टीम के मुताबिक यूपी में सुबह और रात में आसमान में हल्के बादलों का असर दिख सकता है। इस कारण ओस गिरने पर प्रभाव पड़ेगा। यह न्यूनतम तापमान बढ़ने का कारण बनेगा। सोमवार से मौसम में बदलाव होगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो रही है। इसके समाप्त होते ही तापमान में गिरावट आना शुरू होगी और ठंड बढ़ेगी। अक्टूबर अंत तक रात में कोहरा और सुबह ओस की बूंदे भी दिखने लगेंगी। 30 अक्टूबर से रात और सुबह का तापमान नीचे जाता दिखेगा।

दशहरे तक प्रदेश में साफ रहेगा मौसम

लखनऊ में दशहरा के दौरान आसमान के पूरी तरह से साफ रहने के आसार हैं। दिन में धूप रह सकती है और रात के समय ठंड महसूस हो सकता है। दिन में 31 डिग्री अधिकतम और 18 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान है। दूसरी ओर नोएडा व गाजियाबाद में भी मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। हवा के थमने से प्रदूषण के बड़ने की स्थिति पैदा हो सकती है। दोनों शहरों में मौक्सिमम 31 डिग्री व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। वाराणसी से गोरखपुर तक के मौसम का हाल ऐसा रहने वाला है कि शुष्कता बनी रहेगी और इसका असर भी दिखेगा। पूर्वांचल के तमाम जिलों में मैक्सिमम टेंप्रेचर 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गोरखपुर में रविवार को मौक्सिमम टेंप्रेचर 30 डिग्री हो सकता है।

Also Read: अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा-यूपी में सपा ही बीजेपी का कर सकती है मुकाबला

Tags:    

Similar News