बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का DM ने किया दौरा

Update: 2018-09-12 14:42 GMT

 शशांक मिश्रा

गंगा यमुना का लगातार बढ़ रहा जलस्तर नदी के किनारे बसे लोगो के लिए परेशानी का सबब बन गया है!  जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। लगातार बढ़ रहे पानी का जिलाधिकारी ने स्वयं मौके पर पहुंच कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।


उन्होंने छोटा बघाड़ा, सलोरी, आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा बाढ़ खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता मनोज कुमार सिंह से बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। जिसमें बाढ़ खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता द्वारा बताया गया कि पानी स्थिर एवं घटते क्रम में है अभी इससे कोई खतरा नहीं है।


जिलाधिकारी ने बाढ़ से सम्बन्धित सभी चैकियों को सक्रिय कर दिया है तथा सम्बन्धित एस0डी0एम0 और तहसीलदार को सक्रिय रहने का निर्देश दिया है।  अभी तक कही से कोई अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई है। 


Similar News