शशांक मिश्र
इलाहाबाद: सोरांव थाना क्षेत्र के बारी धरू का पूरा गांव मे आज अमरवती अपने कच्चे घर मे कुछ काम कर रही थी। और उनके साथ पड़ोस की सावरी देवी भी साथ मे थी। तभी अचानक कच्चे मकान की दीवार गिर गई।
इस घटना में अमरावती 45 वर्ष पत्नी रामचन्द्र दब जाने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई और उनके साथ पड़ोस की सावरी देवी 50 वर्ष दीवार के नीचे दब कर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया है। हालत चिंताजनक बनी हुई है।