राहुल गाँधी ने अमेठी से पर्चा भरा, प्रियंका सोनिया भी रही मौजूद

Update: 2019-04-10 08:46 GMT

अमेठी : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी से लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भर दिया। इस दौरान उनके साथ पूरा परिवार व करीबी लोग मौजूद रहे।इससे पहले रोडशो करने के बाद राहुल गांधी कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान उनकी मां सोनिया गांधी पहले ही कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंच गई थीं। वहीं राहुल के साथ बहन, बहनोई, भांजा व भांजी के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीएल पुनिया, संजय सिंह, अमिता सिंह आदि मौजूद रहे।

रोड शो के दौरान उनके समर्थकों ने खूब नारे लगाए और रथ के साथ बड़ी संख्या में लोग उनके साथ कलेक्ट्रेट ऑफिस तक गए। कुछ समर्थकों ने इस दौरान बैरिकेडिग भी तोड़ दिए। करीब 10:10 पर संजय गांधी अस्पताल में उनका हेलीकाप्टर उतरा। इस दौरान बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, बहनोई रॉबर्ट वाड्रा, भांजा रेहान, व भांजी मिराया पहले ही कार से मुंशीगंज पहुंच चुके थे। बताया जा रहा है कि मां सोनिया गांधी नामांकन के समय सीधे कलेक्ट्रेट पहुंची। नामांकन के लिए राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका वाड्रा व बहनोई रॉबटज़् वाड्रा मंगलवार रात भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे। प्रियंका के साथ उनके दोनों बच्चे रेहान और मिराया भी हैं। भुएमऊ में राहुल गांधी ने पाटीज़् पदाधिकारियों से मिलकर मां सोनिया गांधी के गढ़ की चुनावी नब्ज टटोली और किला फतह करने के लिए रणनीति तय की।

प्रियंका ने भी पदाधिकारियों से मंत्रणा की और चुनाव जीतने का जोश भरा। लखनऊ एयरपोर्ट से उतरने के बाद सड़क मार्ग होते हुए रात करीब आठ बजे राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे, जबकि फुरसतगंज एयरपोर्ट से उतरने के बाद प्रियंका वाड्रा, उनके पति राबर्ट वाड्रा और दो बच्चे रात नौ बजे भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे।

Tags:    

Similar News