दीप सामाजिक द्वारा सावन मेले का आयोजन

Update: 2019-08-12 12:24 GMT

गोण्डा। डॉक्टर संपूर्णानंद प्रेक्षागृह (टाउन हॉल) में रविवार को संस्कृति विभाग के सौजन्य से सावन मेला का आयोजन किया गया, जिसमें नगर की दर्जनों महिलाओं ने प्रतिभाग किया। नगर की लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. अनीता मिश्रा को सावन सुंदरी के खेताब से नवाजा गया।

दीप सामाजिक संस्थान की निदेशक उर्मिला पांडेय ने बताया कि क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र अयोध्या के सहयोग से उनकी संस्था द्वारा सावन मेले का आयोजन किया गया। मेले में नगर की अनेक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि डॉ अनीता मिश्रा व विशिष्ट अतिथि डॉ. उषा अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों को महिलाओं द्वारा सुहाग का प्रतीक चुनरी ओढाई गई तथा सभी महिलाओं को मेंहदी लगाई गई।

इसके बाद गीत संगीत का कार्यक्रम हुआ, जिसमें गोरखपुर के डॉ. शरद मणि त्रिपाठी ने कजरी गायन प्रस्तुत किया। उपस्थित महिलाओ के मध्य सावन सुंदरी का चुनाव किया गया। यह ताज डॉ अनीता मिश्र के सिर सजा। इस मौके पर बूगी बूगी डांस क्लासेज की संचालक रूबी वर्सिया, वंदना शुक्ला, ममता मिश्रा, अनु वर्मा, अर्चना मिश्रा, सोनी सिंह आदि उपस्थित रहीं। शफीक अहमद ने ढोलक, मयंक मिश्र ने आर्गन, उपेंद्र द्विवेदी ने तबला पर संगत किया।

Tags:    

Similar News