UP News: झोपड़पट्टी में रहने वाली लड़की से हुआ रेप, हुई गर्भवती

यह मामला यूपी के बरेली से सामने आया है

Update: 2023-11-08 14:15 GMT

Bareli: उत्तर प्रदेश के बरेली से रेप का एक मामला सामने आया है। यहां पर एक नाबालिग लड़की से एक युवक ने रेप किया है। जिससे अब वह गर्भवती हो गई है।

जानिए पूरा मामला क्या है

दरअसल, बरेली के DRM ऑफिस के पास सड़क किनारे करीब 40 साल से एक परिवार झोपड़पट्टी डालकर रहता है। भीख मांगकर घर चलाते हैं। कई महीने पहले कुछ युवक खाना देने आए थे। आरोप है कि वही रेप किए। परिवार का आरोप है कि युवक जबरन कई बार झोपड़ी में आता था। किशोरी के घर वालों ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

युवती 8 माह की है गर्भवती

मां ने बताया कि,बच्ची के पेट में दर्द हुआ तो घर डॉक्टर के पास ले गए। अल्ट्रासाउंड में 8 महीने की गर्भवती निकली। किशोरी की मां ने बातया कि उनकी बेटी की जिंदगी खराब कर दी। उसके पेट में 8 महीने काा बच्‍चा है। लड़की के पेट में दर्द हुअ तो अल्ट्रासाउंड कराया तो प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला। बच्ची की मां के अनुसार करीब 40 साल से मांगकर खाना खते हैं।

युवक हुआ गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, DRM ऑफिस के पास झोपड़पट्टी। वहां से एक पीड़ित परिवार ने तहरीर दी, जिनकी बेटी पिछले 8 महीने से गर्भवती है। पीड़िता की मां ने जिस लड़के का नाम बताया उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। युवकों से पूछताछ की जा रही है।


Tags:    

Similar News