बारात में आए कपड़े और गहने देख भड़की दुल्हन, जयमाला के बाद तोड़ी शादी

दूल्हा पक्ष की ओर से लाया गया डाल का सामान दुल्हन के घर पहुंचाया गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने डाल का सामान खोला तो उसमें गहने और कपड़े देखकर दुल्हन और उसके घर वाले नाराज हो गए।;

Update: 2022-02-13 12:30 GMT

उत्तर प्रदेश में शादी टूटने की एक अजीबों-गरीब वजह सामने आई है| बता दें कि शादी-बारातों में दूल्हा और दुल्हन पक्ष की ओर से छोटी-छोटी बातों के चलते कई बार रिश्ता टूटने की खबरें सामने आई हैं। हालांकि इस जो मामला सामने आया है वह एक अलग तरह का केस है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के एक गांव में शादी थी। दोनों ओर से शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।

लड़की पक्ष के लोग बारात का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिर वह दिन भी आ गया और बारात भी लड़की के दरवाजे पर पहुंच गई। शादी की सभी रस्मे शुरू हो चुकी थीं। जयमाल का कार्यक्रम भी हो चुका था। इसी बीच दुल्हन को कुछ ऐसा दिखा कि उसने सीधे शादी करने से ही मना कर दिया। दुल्हन को काफी समझाया गया लेकिन उसने शादी करने के लिए हामी नहीं भरी और आखिर में दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात लेकर घर लौट गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोरखुपर जिले के गुलरिहा क्षेत्र के करमौरा गांव में खुटहन खास गांव से बीते शुक्रवार को बारात आई थी। बारातियों की लड़की वालों की तरफ से खूब खातिरदारी की गई। जिसके बाद द्वारचार के बाद जयमाल का कार्यक्रम भी शुरू हो चुका था। जयमाल स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। इस दौरान कुछ बारात खाना खाकर घर जा चुके थे। इसके बाद दूल्हा पक्ष की ओर से लाया गया डाल का सामान दुल्हन के घर पहुंचाया गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने डाल का सामान खोला तो उसमें गहने और कपड़े देखकर दुल्हन और उसके घर वाले नाराज हो गए।

बताया गया कि लड़का पक्ष की तरफ से जो गहने और कपड़े लाए गए थे वह न तो दुल्हन को पसंद थे और न ही उसके परिवार वालों को। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष से इस बारे में बात की तो दोनों ओर से कहासुनी शुरू हो गई। दोनों ओर से कुछ देर तक चली कहासुनी के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों से दुल्हन को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों ओर से बात नहीं बन सकी। इसके दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात को वापस ले जाना पड़ा।

मीडिया में छपी खबरों के अनुसार इस मामले में जब रिश्तेदारों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दुल्हन को शुरू से ही लड़का पसंद नहीं था। उसने सगाई के समय ही दूल्हे को नापसंद कर दिया था, लेकिन कुछ बंदिशों के चलते लड़की ने शादी के लिए हामी भर दी थी। हालांकि दोनों ओर से किसी ने भी पुलिस से शिकायत नहीं की है। 

Similar News