Delhi: स्वाति मालीवाल से छेड़छाड़ का वीडियो आया सामने, नशे में धुत शख्स ने कार से घसीटा
Delhi: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से हुई छेड़खानी का एक वीडियो सामने आया है. दिल्ली की सड़क पर एक नशे में धुत व्यक्ति ने स्वाति मालीवाल के साथ छेड़छाड़ की और एम्स के बाहर उन्हें 10-15 मीटर तक घसीटा.;
नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) से हुई छेड़खानी का एक वीडियो सामने आया है. दिल्ली की सड़क पर एक नशे में धुत व्यक्ति ने स्वाति मालीवाल के साथ छेड़छाड़ की और एम्स के बाहर उन्हें 10-15 मीटर तक घसीटा. घटना के वक्त उनका हाथ वाहन की खिड़की में फंसा हुआ था, घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
#Delhi ये घटना #SwatiMaliwal के साथ हुई। @SwatiJaiHind को कार से घसीटा गया। देर रात दिल्ली की सड़कों का हाल pic.twitter.com/npk4AYJe5G
— Rahul Sisodia (@Sisodia19Rahul) January 20, 2023
इस वीडियो में स्वाति मालीवाल की एक कथित नशे में धुत ड्राइवर के साथ हुए घटनाक्रम को देखा जा सकता है. स्वाति मालीवाल ने बताया कि वह राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर वास्तविकता की जांच के लिए बुधवार की रात जब वह सड़कों पर निकलीं थी. इसी दौरान उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल के पास परेशान करने के बाद 15 मीटर तक घसीटा गया.