दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

मामला देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र का है

Update: 2022-12-21 06:15 GMT

देवरिया के महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर दिनदहाड़े घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

जबरन बंद कर दिया दरवाजा

महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर एक किशोरी अपने घर में अकेली थी। उसकी मां किसी काम से कहीं गई थीं। इसी बीच किशोरी को अकेला देखकर गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर किशोरी से दुष्कर्म करके मौके से भाग निकला।

मां से बताई आपबीती

घर वापस लौटी मां ने बेसुध पड़ी बेटी को देखा तो वह दंग रह गई। बेटी ने आपबीती बताई तो उसकी हालत देखकर मां के होश उड़ गए। मोहल्ले वालों के साथ मां बेटी को लेकर थाने पहुंची। आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

आरोपी की हुई गिरफ्तारी

मामला संज्ञान में आते ही हरकत में आई पुलिस ने देर शाम आरोपी को उसके घर से हिरासत में ले लिया था। मंगलवार को आरोपी पर किशोरी से दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा

इस संबंध में एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया दुष्कर्म के आरोपी पर पॉक्सो सहित दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

Tags:    

Similar News