मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद एटा में तीन नई पुलिस चौकियों स्थापित की

थाना जसरथपुर के अन्तर्गत ग्राम सभा ढटिंगरा मे नवीन पुलिस चौकी व थाना नयागॉव के अन्तर्गत पुलिस चौकी उभई असदनगर तथा थाना जैथरा स्थित ग्राम सहोरी मे नवीन पुलिस चौकी सहोरी हेतु कुल 51 पदो का सृजन

Update: 2023-06-07 11:27 GMT

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन मे प्रदेश के जनपद एटा की तीन नई पुलिस चौकियों हेतु पदो के सृजन के आदेश निर्गत कर दिये गयेे हैं।

प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के जनपद एटा के थाना जसरथपुर के अन्तर्गत ग्राम सभा ढटिंगरा मे नवीन पुलिस चौकी व थाना नयागॉव के अन्तर्गत पुलिस चौकी उभई असदनगर तथा थाना जैथरा स्थित ग्राम सहोरी मे नवीन पुलिस चौकी सहोरी हेतु उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस का 1-1, मुख्य आरक्षी, नागरिक पुलिस के 2-2 तथा आरक्षी नागरिक पुलिस के 14-14 कुल 51 पदो का सृजन किया गया है।

प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय इस क्षेत्र में बेहतर शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराधों पर और अधिक प्रभावी तरीके से अंकुश लगाये जाने, महिलाओं एवं जन-सामान्य को और अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।

Tags:    

Similar News