Etah News : नहर में पानी में बाइक दिखने पर मचा ह्ड़कंप, तलाशने पर एक शव मिलने से पुलिस भी चौंक पड़ी!

नहर से बाइक निकलने क़े दौरान गौतखोरो ने एक शव भी किया बरामद,

Update: 2023-01-15 12:25 GMT

एटा-कोतवाली देहात क़े सहावर रोड पर जिरस्मी नहर में पानी में बाइक दिखने पर ह्ड़कंप मच गया। नहर में बाइक दिखने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाश करना शुरू कर दिया। इस खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक नहर से बाइक निकलने क़े दौरान गौतखोरो ने एक शव भी बरामद किया है। बाइक कब और कहाँ गिरी है फिलहाल स्पस्ट नही हो पा रहा है। बाइक पर कितने लोग सवाऱ थे फिलहाल यह भी स्पष्ट नही हुआ है। 

पुलिस क़े अनुसार जांच पड़ताल क़े दौरान बाइक पर दो लोगो क़े सवार होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने एक शव कों नहर से निकलवा पोस्टमार्टम क़े लिए भेज दिया है। दूसरे शव की नहर में तलाश की जा रही। 

मृतक का नाम शिवा पुत्र अशोक निवासी अमांपुर कासगंज बताया जा रहा है।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह एक युवक का शव पुलिस को मिला है दूसरे युवक के शव की तलाश की जा रही है।  दूसरे शव की तलाश में कोतवाली देहात प्रभारी सुनील कुमार सिंह के साथ लिपटन चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार एवं पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। 

Tags:    

Similar News