Former SP MLA Rameshwar Yadav arrest: पूर्व विधायक रामेश्वर यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कभी जिले कप्तान खिलाते थे उनके बच्चे

Update: 2022-06-10 05:18 GMT

एटा जिला की अलीगंज विधानसभा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव (Former SP MLA Rameshwar Yadav) को पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। 18 अप्रैल को गैंगस्टर एक्ट के तहत उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। तबसे वह फरार चल रहे थे। उनके आवासों और प्रतिष्ठानों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं। पूर्व विधायक रामेश्‍वर यादव (Former SP MLA Rameshwar Yadav) को गुरुवार को पुलिस ने गैंगस्‍टर एक्‍ट में आगरा से अरेस्‍ट कर लिया है। रामेश्‍वर यादव सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव (akhilesh yadav) के करीबी माने जाते हैं।

जिला पंचायत चुनाव से पहले ही सपा के पूर्व विधायक और उनके भाई पूर्व जिपं अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई थी, जबकि प्रदेश में भाजपा की सरकार दोबारा बनने के बाद उन पर शिकंजा कस दिया गया। जमीनों पर अवैध रूप से कब्जे करने के कई मुकदमे उनके खिलाफ लिखे गए। वहीं दोनों भाइयों पर 18 अप्रैल को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। \

दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था। उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर में लिखा था कि पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव गैंग के सरगना हैं। कई स्थानों पर सरकारी और गैर सरकारी जमीनों पर कब्जा कर लिया है। लोगों में दहशत है। दहशत के कारण कोई बोलने को तैयार नहीं होता है। एफआईआर में जुगेंद्र सिंह यादव इस गैंग के सदस्य बताए गए हैं। गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद शासन को रिपोर्ट भी भेज दी गई थी। दरअसल, विधानसभा चुनावों 2022 में रामेश्वर सिंह यादव अलीगंज विधानसभा से और जुगेंद सिंह यादव एटा सदर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़े थे। दोनों हार गए थे।

नहीं हो सकी थी गिरफ्तारी

इसके बाद से दोनों सपा नेताओं के ठिकानों पर पुलिस की दबिश का सिलसिला शुरू हो गया। लेकिन दोनों नेता न तो गिरफ्तार हुए और न ही अदालत में ही हाजिर हुए। इसे लेकर 31 मई को गैंगस्टर अधिनियम न्यायालय से उनके विरुद्ध धारा 82 के तहत कुर्की कार्रवाई के नोटिस जारी कर दिए गए। जो दोनों नेताओं के एटा और जैथरा स्थित आवास व प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा कराए गए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने रामेश्वर सिंह को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद एटा लाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी सपा नेता को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

फर्रुखाबाद लोकसभा से 2014 में लड़ा था चुनाव

अलीगंज विधायक रहते हुए रामेश्वर सिंह ने 2014 में फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ा था। हालांकि वह चुनाव बड़े अंतर से हार गए। वहां भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत विजयी रहे थे। 

बता दें कि जब सपा की सरकार थी तो एटा जिले के तत्कालीन एसएसपी का एक वीडियो जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के बच्चे खिलाते हुए वायरल हुआ था। सरकार में रहते हुए उन्होंने अपने विरोधी नेता अवधपाल सिंह यादव को भी फर्जी केस में जेल भेज दिया था। जैथरा के ही की इज्जत दार नागरिक कई बार सरेआम जेल भेजे गए तो कई जिलों से बाहर रहकर जीवन यापन करते है। 

Tags:    

Similar News