अयोध्या में दीपोत्सव पर रामायण के सातों अध्याय की दिखाई जाएगी झलकियां, जाने कैसी चल रही तैयारी

रामनगरी अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए तेज गति से काम हो रहा है। पर्यटन विभाग रामायण के सातों अध्यायों पर आधारित झांकियां निकालने जा रहा है।

Update: 2023-11-02 06:45 GMT

रामनगरी अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए तेज गति से काम हो रहा है। पर्यटन विभाग रामायण के सातों अध्यायों पर आधारित झांकियां निकालने जा रहा है। रामनगरी अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए तेज गति से काम हो रहा है। पर्यटन विभाग रामायण के सातों अध्यायों पर आधारित झांकियां निकालने जा रहा है। इसके अलावा पंचकोसी,14 कोसी व 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थापित मठ मंदिरों व सामाजिक स्थलों पर विभाग सात लाख दिए जलाएगा। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि तुलसीकृत राम चरित मानस के सात अध्याय बाल काण्ड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड, सुन्दर काण्ड, किष्किंधा काण्ड, लंका काण्ड व उत्तर काण्ड पर आधारित सात झांकियां होंगी। इसके अलावा एक राम रथ की झांकी निकाली जाएगी। ये झांकियां साकेत महाविद्यालय से प्रारंभ होकर नया घाट तक जाएंगी।

Also Read: ‘राहुल गांधी अमेठी में चुनाव हारने के लिए पैसे लिए थे’, ओवैसी ने पूछा सवाल

झांकियों को सजाने का कार्य प्रारंभ हुआ

आरपी यादव ने बताया अयोध्या की पंचकोसी, 14 कोसी व 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थापित सभी मठ मंदिरों एवं सामाजिक स्थलों पर पर्यटन विभाग की ओर से दीपोत्सव पर दिए जलाने की व्यवस्था की जा रही है। पर्यटन मंत्री ने जयवीर सिंह ने बताया कि 11 नवंबर को अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित होगा। हम हर साल नए रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करते हैं। पिछले साल हमने 17 लाख से ज्यादा दीये जलाकर गीनीज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम नाम दर्ज करवाया था। इस बार भी हम अपना रिकॉर्ड तोड़ने का काम करेंगे।

Also Read: केजरीवाल के एक और मंत्री राज कुमार आनंद के घर ईडी की रेड, 9 जगहों पर हो रही छापेमारी

Tags:    

Similar News