धीरेन्द्र सिंह "राणा"/ बिपिन पटेल के साथ
मामला फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला छिपहटी का है। इस मोहल्ले के निवासी दीपक सोनकर उम्र 40 वर्ष की पत्नी और बच्चे किसी काम से बाहर गए थे। वह घर में अकेला था। खाना खाते समय अज्ञात लोग उसके घर में घुसे और उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी।
जब उसकी पत्नी गीता देवी अपने भाई सुशील के साथ घर के अंदर घुसी तो देखा कि पति की धारदार हथियार से हत्या की जा चुकी है। यह देखते ही पत्नी दहाड़ दहाड़ कर रोने लगी। शोर सुनकर पड़ोस की भारी भीड़ एकत्र हो गई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
जनपद के पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे परिवारिक विवाद के कयास लगाए जा रहे हैं हालांकि अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।