फतेहपुर : डीएम ने निर्माणाधीन यमुना पुल व खागा नाला निर्माण का निरीक्षण कर दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आप लोगों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए ही मिट्टी पुराई का कार्य कराया जाएगा।

Update: 2021-02-24 06:26 GMT

खागा/फतेहपुर : मंगलवार को जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने एसडीएम प्रह्लाद सिंह, सीओ अंशुमान मिश्र व थानाध्यक्ष किशनपुर पंधारी सरोज की संयुक्त टीम के साथ किशनपुर यमुना नदी में बन रहे यमुना पुल का स्थलीय निरीक्षण कर क्षेत्रीय ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे को बताया कि पक्के पुल की सपोर्टिंग दीवार में अभी से दरार पड़ गई है।

जिस पर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने विभागियों को दीवार में पड़ी दरारों को सही कराने व टूटे स्लोप को दुबारा बनवाए जाने के लिये निर्देशित किया। पड़ोसी गाँव असहट के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गाँव के पास से सड़क निर्माण के लिये मिट्टी पुराई ना कराने का अनुरोध किया। जिससे ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से दो चार न होना पड़े।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आप लोगों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए ही मिट्टी पुराई का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आप लोग ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करें।

इस दौरान क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पीपा पुल की जर्जरता से अवगत कराते हुए बताया कि पीपा पुल की चादरें इतनी जर्जर हैं। कि वाहन चालकों जरा सी चूक से गाड़ियों के टायर फट जाते हैं। जिससे बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।

जिस पर जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए पीपा पुल की जर्जर चादरों को अतिशीघ्र बदलने के निर्देश दिये। जिन्होंने पक्के पुल निर्माण कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य मे तेजी लाकर शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिये। यमुना पुल के निरीक्षण के पहले जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने खागा कस्बे में हो रहे नाला निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखा।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित ठेकेदार को नाला निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्रता से पूरा कराने के लिये निर्देशित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे के अलावा उपजिलाधिकारी प्रह्लाद सिंह, सीओ अंशुमान मिश्र, ईओ नगर पंचायत लाल चन्द्र मौर्य, खागा कोतवाली प्रभारी के अलावा किशनपुर थानाध्यक्ष पंधारी सरोज व राजस्व कर्मी मौजूद रहे। 

Tags:    

Similar News