त्रिवेणी फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से लगी आग, लगभग एक दर्जन मजदूर झुलसे, कुछ की हालत गंभीर,

Update: 2018-11-13 07:35 GMT

जनपद फ़तेहपुर के औंग थाना क्षेत्र के गुधरौली गाव स्थित त्रिवेणी फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री से भारी धुआ निकलने लगा। यह देख लोगों में हड़कंप मच गया जिस समय आग लगी हुई थी उस समय करीब फैक्ट्री में आधा सैकड़ा से अधिक मजदूर काम कर रहे थे आग लगते हैं मजदूरों में हड़कंप मच गया।


अधिकांश मजदूर फैक्ट्री से भाग जाने में सफल रहे लगभग एक दर्जन मजदूर झुलस गए जिनको एंबुलेंस एवं निजी वाहनों से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और गंभीर रूप से झुलसे मजदुरों को कानपुर हैलट रिफर कर दिया गया। झुलसे मजदूरों मेंकैलाश, धनी, राम रिषी, सुरेंद्र, संजय, भीम,रामजाटव ,मतलू ,रामलाल, भोला ,दिलीप आदि हैं। सभी मजदूर बिहार के रहने वाले बताए जाते हैं।


इस संबंध में उपजिलाधिकारी सुशील कुमार गौर ने कहा कि अभी तक फैक्ट्री में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जो भी मजदूर झुलसे थे उन सभी को प्राथमिक इलाज के लिए गोपालगंज पीएच सी ले जाया गया। प्राथमिक इलाजे के बाद सभी झुलसे कर्मियों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। हालात पर काबू पा लिया गया है आग लगभग बुझ गई है। जब तक आग पूरी तरह से समाप्त नहीं हो गई। तब तक देर रात तक फायर ब्रेगेड ने अपनी कार्रवाई जारी रक्खी। हालाँकि फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत के बाद सफलता मिल सकी, क्योंकि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

Similar News