एक ही आवेदक के दो अलग अलग आय प्रमाण पत्र जारी करने पर लेखपाल निलम्बित

- डीएम ने तहसीलदार की जांच के बाद की कार्रवाई

Update: 2020-12-19 02:10 GMT

विवेक मिश्र 

फ़तेहपुर । शासन के निर्देश पर डीएम द्वारा लापरवाह तथा भ्रष्ट सरकारी मुलाजिमों के खिलाफ लगातार सख्त कार्यवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ऐसे सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्यवाई कर रहे है। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने एक व्यक्ति के दो अलग अलग आय दर्शाने की मिली शिकायत पर संबंधित लेखपाल मनोज कुमार को निलंबित करने के आदेश उपजिलाधिकारी बिंदकी को दिए है।

जिलाधिकारी संजीव सिंह ने इस शिकायत की जांच बिंदकी तहसीलदार से कराई थी जिसमे तहसीलदार बिंदकी ने लेखपाल को दोषी ठहराया था। तहसीलदार बिंदकी की आख्या रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने तत्काल लेखपाल मनोज कुमार को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।

बताते चलें कि बिंदकी तहसील के बिलारी निवासी म्रतक ओम प्रकाश की आय लेखपाल मनोज द्वारा अलग अलग दिखाई गई है। लेखपाल ने मृतक ओम प्रकाश की आय 18-09-2018 को 36000 रु तथा 2-11-018 को उसी की आय 30000 रु की दर्शाई और आय प्रमाण पत्र बनाया। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई। जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए। जांच उपरांत डीएम ने लेखपाल के निलंबन के आदेश उपजिलाधिकारी बिंदकी को दिए हैं।

Tags:    

Similar News