प्रियंका गांधी का मोदी पर निशाना, बोलीं- 'ये नेहरू-इंदिरा पर चिल्लायेंगे, पर अपने 5 साल का काम नहीं बताएंगे'

प्रियंका ने कहा कि भाजपा के लोग अपने भाषणों में सिर्फ यही पूछ रहे हैं कि नेहरू जी ने क्या किया, इंदिरा और मेरे परिवार ने क्या किया?

Update: 2019-04-24 08:25 GMT
नई दिल्ली : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर को बुधवार को यहां एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि भाजपा के लोग अपने भाषणों में सिर्फ यही पूछ रहे हैं कि नेहरू जी ने क्या किया, इंदिरा और मेरे परिवार ने क्या किया यह नहीं बोल रहे कि पांच सालों में इन लोगों ने क्या किया। उन्होंनें कहा कि जनता और नेताओं के बीच की दूरी खत्म करने का काम करना है। प्रियंका ने आरोप लगाया है कि पीएम की जमीनी राजनीति खत्म हो गई है।

यहां के खागा में एक जनसभा को सम्बेाधित करते हुए प्रियंका ने यह बातें कही। प्रियंका ने कहा कि पीएम अब विदेशी दौरे पर ज्यादा रहते हैं। जनता के बीच जाने का समय उनके पास नहीं है। उनके पास केवल उद्योगपतियों को बढ़ाने वाली नीतियां ही हैं। सरकार अपने विकास का झूठा प्रचार कर रही है। 



यंका ने कहा कि प्रधानमंत्री झूठा प्रचार कर रहे हैं। भाजपा की जो रणनीति है। वह कांग्रेस से बिल्कुल अलग है। पीएम पांच सालों में एक भी आम आदमी से बनारस में नहीं मिले। इनकी योजना है कि मनरेगा को पूरी तरह से समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात की गई लेकिन उसका क्या हुआ। लोगों को रोजगार नहीं मिले।

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 550 हजार करोड़ रपए बड़े उद्योगपतियों के माफ किए। उन्होंने कहा कि किसानों ने बताया कि अमीरों के चौकीदार होते हैं गरीबों के नहीं। रात भर खेतों में रखवाली करने पड़ती है। आंगनबाड़ी महिलाओं का हाल भी वही है। सभी लोग दुखी और त्रस्त है। प्रियंका ने कहा कि पीएम ने सबको 15 लाख रुपए देने का वादा किया था लेकिन किसी को कुछ नहीं मिला। हमारा घोषणा पत्र आने के बाद भाजपा के लोग चिल्लाने लगे कि यह लोग 72 हजार रुपया कहां से देंगे। 

Tags:    

Similar News