हिंडन नदी पर स्कोर्पियो खड़ी कर हिंडन में कूदने वाली युवती की नहीं मिली अब तक लाश

Update: 2019-07-06 11:39 GMT

 गाजियाबाद के हिंडन बैराज के पास कोमल तालान नामक एक विवाहिता के डूबने की मिली है। पुलिस की गोताखोर टीम लड़की के शव की तलाश में जुटी हुई हैं। लेकिन खबर लिखे जाने तक  उसका कुछ पता नहीं चल सका है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बीते चौबीस घंटे बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिला है। जबकि पुलिस की गोताखोर टीम लगातार नदी में निगाह बनाये हुए है, पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को भी लगाया है। लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। फिलहाल नदी में कई टीमें इस मामले की जाँच में जुटी हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 11 बजे पुलिस को हिंडन के पास लावारिस हालत में एक स्कॉर्पियों गाड़ी खड़ी होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर चेक किया तो गाड़ी के अंदर सुसाइड नोट भी मिला। लड़की कोमल के पिता का नाम अनिल तालान है और वह भाकियू में राष्ट्रीय महासचिव हैं। परिवार ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है।

अनिल तालान का कहना है कि उन्होंने बीते साल अपनी बेटी कोमल(29) की शादी दिल्ली के पांडव नगर के रहने वाले अभिषेक के साथ की थी। शादी में करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इसके बावजूद लड़की को ससुराल में परेशान किया जा रहा था। अभिषेक के पिता दिल्ली पुलिस में दरोगा हैं।

कोमल कल शाम से लापता है। ससुराल वालों ने पांडव नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार सुबह उसकी गाड़ी हिंडन बैराज के पास मिली, जिसमें उसका लिखा सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में लड़की ने परेशान किए जाने का जिक्र किया है। कोमल और अभिषेक दोनों एमबीए हैं। कोमल बाराखंबा रोड पर एक इंश्योरेस कंपनी में काम करती है जबकि अभिषेक का अपना बिजनेस है।

Tags:    

Similar News