Kavi Nagar police station area of Ghaziabad: गाजियाबाद के थाना कवि नगर इलाके में नाबालिक लड़की ने पंखे से लटक कर खुदकुशी की

17 साल की लड़की ने की पंखे से लटककर आत्महत्या, परिजनों ने लगाया एक लड़के पर प्रताड़ित करने का आरोप;

Update: 2022-03-24 08:01 GMT

अरुण चंद्रा 

गाजियाबाद के थाना कवि नगर इलाके के रहने वाले मनु देव शर्मा की नाबालिक पुत्री देव श्री ने अपने घर पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली।  खुदकुशी की वजह एक देवा चौधरी नाम के लड़के के द्वारा परेशान करना बताया जाता है। 

गौरतलब है कि लड़की की उम्र 17 वर्ष है और वह नाबालिग थी बावजूद इसके लड़का लड़की पर दवाब बनाकर परेशान कर रहा था। जिसके करण लड़की काफी परेशान और तनाव में रह रही थी। 

घरवालों के अनुसार उन्होंने लड़के को काफी समझाया था बावजूद इसके लड़का अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। लड़की ने लड़के की हरकतों से परेशान होकर कल शाम लगभग 6:30 बजे जब लड़की के घर पर कोई नहीं था तब पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली।  परिजनों को जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी अब लड़की के परिजन पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। 

Tags:    

Similar News