संजीव शर्मा ने दिया सतीश मिश्रा को करारा जवाब, बसपा पार्षद ने थामा भाजपा का दामन

बसपा के पूर्व पार्षद विनोद त्यागी तथा वर्तमान पार्षद दीपक त्यागी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

Update: 2021-08-11 08:51 GMT

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बहुजन समाज पार्टी के पार्षद एवं समर्थित कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. सभी ने महानगर भाजपा कार्यालय पहुंच कर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व व राज्यमंत्री अतुल गर्ग, विधायक सुनील शर्मा व महापौर आशा शर्मा की उपस्थिति में बसपा के पूर्व पार्षद विनोद त्यागी तथा वर्तमान पार्षद दीपक त्यागी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

इस मौके पर राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर विपक्ष के नेतागण लगातार भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं.

जबकि इस मौके पर महापौर आशा शर्मा ने कहा कि बसपा पार्षद दीपक त्यागी का भाजपा परिवार में स्वागत है वे हमेशा ही प्रयासरत रहती हैं कि पार्षदों से बेहतर समन्वय स्थापित हो सके और जन सेवा के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए.

इस अवसर पर राकेश त्यागी डॉक्टर सुशील त्यागी अशोक त्यागी राहुल त्यागी राजेंद्र त्यागी राम जी पहला त्यागी देश पाल सिंह साकेत अहमद आदेश त्यागी शिव कुमार वर्मा पप्पू त्यागी किशनपाल तेवतिया मुकेश त्यागी डीके शर्मा सौरभ शर्मा आयुष उपाध्याय मोनू त्यागी कपिल त्यागी सोनू चौहान दीपक कुमार अमित शर्मा जितेंद्र शर्मा दिवेश कुमार पाल प्रजापति हिमांशु चौधरी हितेश सिंह अजय कुमार नितिन त्यागी गौरव त्यागी कृष्णा त्यागी देवांश त्यागी आशुतोष त्यागी सक्षम गोला विशाल त्यागी प्रभात त्यागी प्रशांत सिंहा मानव त्यागी सचिन त्यागी अनुज कुमार यश शर्मा मानव खन्ना शिवांश यागी अशोक चौधरी सुरेंद्र चौधरी गोवर्धन शर्मा गौरव शर्मा हिमांशु शर्मा विपिन शर्मा सौरव राघव राज कुमार किशोर कुमार अनुज तिवारी रवि शर्मा वीरेंद्र सारस्वत ने सदस्यता ग्रहण की.

सैयद अली मेहंदी की रिपोर्ट 

Tags:    

Similar News