गाजियाबाद में डीजल पैट्रोल के बढती कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Update: 2021-06-11 08:36 GMT

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के विरोध कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पैदल नारे लगाते हुए पेट्रोल पंप पर पहुचे और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी करी है। कांग्रेस वालों की मांग है कि पेट्रोल और डीजल के दाम घटाये जाये।

अगर इनकी मांगे नही मानी गई तो आगे और प्रदर्शन उग्र होगा। वही पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के महामंत्री के बताया कि पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से पेट्रोल पंप मालिकों को भी नुकसान हो रहा है। पेट्रोल और डीजल पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी को हटाना चाहिये।

Tags:    

Similar News