कोर्ट ने दिया दरोगा के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करने के आदेश

Update: 2018-09-16 06:44 GMT

गाजियाबाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने गाजियाबाद के एक दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है। यह आदेश एक व्यक्ति को अवैध रूप से हिरासत में लिए जाने के खिलाफ किया गया।. पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई थी।

दरोगा भूपेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाना सिहानी गेटे को कोर्ट ने आदेश दिया है। यह केस एक व्यक्ति को अवैध रूप से हिरासत में रखने और उसे टार्चर करने के आरोप में कोर्ट ने आदेश दिया है। पीड़ित ने पुलिस की ज्यादती के खिलाफ कोर्ट में  गुहार लगाई थी।

फिलहाल दारोगा भूपेंद्र सिंह मुरादनगर थाने में तैनात है। अब उनके खिलाफ पुलिस क्या एक्शन लेगी अभी गर्त में छिपा हुआ सवाल है।

Similar News