अपने चहेते जिलाधिकारी के लिए गाजियाबाद वासियों का उमड़ा असीम प्यार, डीएम कोविड से स्वस्थ होकर घर लौटे

डीएम के लिए लोंगों ने पूजा अर्चना और दुआ की.;

Update: 2021-05-12 03:38 GMT

जब कुछ अधिकारी अपनी तैनाती के दौरान उस इलाके में अपनी एक अलग छाप छोड़ देते है. ऐसे अधिकारीयों में गाजियाबाद जनपद के जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय का नाम भी आता है. डीएम साहब लगातार कोविड को लेकर दिन रात मेहनत करते करते एक दिन खुद कोविड संक्रमित हो गये. जिलाधिकारी ने तुरंत खुद को आइसोलेट कर लिया और जनता के काम वहीं से निपटाना शुरू कर दिया. उसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्हें यशोदा अस्पताल में शिफ्ट किया गया. 


इस दौरान उनके चाहने वालों में मायूसी छा गई. जिलाधिकारी के आवास पर जा जाकर लोग उनके स्वास्थ्य का हाल चाल लेते और उनके स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके आवास पर अपने शब्द लिखे हुए बैनर , पोस्टर लगा दिए. ऐसा अजब प्रेम का मामला ही अलग था. जिलाधिकारी अजब स्वस्थ होकर वापस घर लौटे तो यह सब देखकर बहुत प्रफुल्लित हुए. देखा लोगबैनर ,पोस्टर ही नही गुलदस्ते तक स्वागत में लगा चुके थे. जिलाधिकारी जनपद वासियों का यह प्रेम देखकर अविभूत हो गए. 


जिलाधिकारी ने बताया उन्हें शुभकामनाओं के मेसेज लगातार आ रहे है. में उन सभी लोंगों का साथ ही पूरे जनपद वासियों का आभार व्यक्त करता हूँ कि आप सबके प्यार के सामने कोरोना जंग हार गया और आज में स्वस्थ होकर घर आ गया हूँ. लोंगों के द्वारा की गई पूजा पाठ भी मेरे काम आई उनकी प्रार्थना उपर वाले ने सुन ली है. अब में वापस आ गया हूँ जल्द ही आप सबके बीच फिर से वापकी सेवा में आ जाऊँगा. 


बता दें कि जिलाधिकारी का आम आदमी के मदद करने का जो रवैया है उसी के चलते उनके स्वास्थ्य को लेकर लोग पूजा पाठ करने में जुटे रहै. यह वो लोग थे जिनकी जिलाधिकारी द्वारा मदद की गई थी और वो मदद बिलकुल सही थी लेकिन हो नहीं पा रही थी. अजय शंकर पाण्डेय इससे पहले मुज्जफरनगर में तैनात रहे है जहां आज भी उनकी कार्यशैली की चर्चा होती है. 


Tags:    

Similar News