गाजियाबाद : लोनी में डबल मर्डर से फैली सनसनी, SSP मुनिराज व एसपी ग्रामीण मौके पर मौजूद

परिजनों के अनुसार बुजुर्ग दंपत्ति की गला घोट कर हत्या की गई है।

Update: 2022-11-22 05:18 GMT

गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है रही है। लोनी में डबल मर्डर की घटना सामने आई है। थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र की चर्च कॉलोनी में पति पत्नी की हत्या हुई है।बुजुर्ग दंपति घर में मृत अवस्था में मिले हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज व एसपी ग्रामीण ईरज राजा मौके पर मौजूद हैं। आगे की जांच जारी है।

परिजनों के अनुसार बुजुर्ग दंपत्ति की गला घोट कर हत्या की गई है। बगल में रहने वाली बेटी फातिमा को सुबह 6 बजे दूध लेने गई जिसके बाद घटना की जानकारी मिली। मृत बुजुर्ग दंपत्ति कबाड़ी का काम करते थे। मृतक बुजुर्ग दंपत्ति पिछले 15 साल से इसी जगह रह रहे थे।

Tags:    

Similar News