गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्त थाना विजय नगर में वांछित व 10-10 हजार के ईनामी है।;
गाजियाबाद : यूपी के जनपद गाजियाबाद के विजय नगर इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कई मामलों में आरोपी 10 हजार के ईनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इन बदमाशों के कब्जे से चोरी की बाईक व अवैध असलहा, लूटे गए 10 हजार रुपये व 1 मोबाईल बरामद हुआ है.
दरअसल, आज (मंगलवार) दोपहर को थाना विजयनगर पुलिस सजवान नगर की तरफ जाने वाले रोड पर चेकिंग कर रही थी तभी सफेद अपाचे से लूट करके भाग रहे 2 बाईक सवार बदमाशों को चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया पर नही रुके और भागते हुए जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी.
पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश रिजवान पुत्र मुस्ताक निवासी पसोंडा थाना साहिबाबाद गाजियाबाद एवं सोनू उर्फ मुर्सलिम पुत्र सगीर निवासी पसोंडा थाना साहिबाबाद गाजियाबाद गोली लगने से घायल हो गए है जिन्हें गिरफ्तार किया गया। जिसमें 1 आरक्षी विशाल राठी भी घायल है सभी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विजय नगर मुठभेड़ पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने क्या कहा, सुनिए-
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 2 तमंचा 315 बोर मय 2 जिंदा 04 खोखा कारतूस, 1 चोरी की बाईक अपाचे व लूटे गए 10 हजार रुपये व 1 मोबाईल बरामद है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का लुटेरा/ चोर है जिस पर लूट /डकैती / चोरी आदि के करीब 01 दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं अभियुक्त के अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त थाना विजय नगर के मु.अ.स. 1061/19 us 392 IPC में वांछित व 10-10 हजार के ईनामी है।