गाजियाबाद : थाना विजय नगर पुलिस ने पांच शातिर लुटेरे किए गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त आवासीय कॉलोनियों में रेकी कर घर में रहने वाली अकेली महिला को देखकर लूट-पाट करते हैं?

Update: 2019-02-23 09:02 GMT
घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी श्लोक कुमार (IPS)

गाजियाबाद : यूपी के जनपद गाजियाबाद में पुलिस ने पांच शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। थाना विजयनगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान लुटेरे गिरोह के पांच सदस्यों को बिजली घर चौराहे से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट की एक i-20 कार, 1 सोने की अगूंठी, 6 चांदी की अगूंठी, 1 चांदी की कमरबंद (कुंदनी), 4 जोड़ी चांदी की पाजेब और दो तमंचे 315 बोर मय 5 जिन्दा कारतूस, 3 चाकू नाजायज बरामद हुए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के लुटेरे हैं जो आवासीय कॉलोनियों में रेकी कर घर में रहने वाली अकेली महिला को देखकर लूट-पाट करते हैं। पकड़े गए बदमाश शातिर अपराधी हैं। इन्होंने क्षेत्र में कई वारदातों को करना कबूला है। पकड़े गए बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।

अरुण मिश्रा की रिपोर्ट 

Full View

Similar News