गाजियाबाद: नाराज किशोरी ने छोड़ा घर, पुलिस को दी खबर तो ढूंढकर घरवालों को सुपुर्द की, लेकिन वजह जानकर हैरान रह गए!
मोदीनगर: आजकल टिक टॉक का नशा युवाओं के सर चढ़कर बोल रहा है. इसी नशे की लत के चलते मोदीनगर के निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक परिवार में परिजनों एवं लड़की में टिकटोक को लेकर तनातनी हो गई जिसके चलते नाराज होकर लड़की ने घर छोड़ दिया.
परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना नजदीकी थाना प्रभारी को दी जिसके बाद तुरंत एक्शन एक्शन में आई पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से लड़की को नजदीक में ही सुशांत सिटी में उसकी सहेली के घर से बरामद कर लियाल. पूछताछ में लड़की ने कहा कि घर वाले टिक टॉक नहीं बनाने देते इसलिए नाराज होकर घर छोड़ दिया था .