BJP विधायक नन्द किशोर गुर्जर के प्रतिनिधि को गाजियाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर आज दोपहर में अपनी गिरफ्तारी सीओ ऑफिस में दे सकते हैं?

Update: 2019-12-05 06:06 GMT

गाजियाबाद : खाद्य सुरक्षा अधिकारी से मारपीट के मामले में भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के प्रतिनिधि ललित शर्मा को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बतादें खाद्य सुरक्षा अधिकारी से मारपीट के मामले में लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर भी नामजद हैं।

दोपहर को विधायक भी कर सकते हैं सरेंडर?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर आज दोपहर में अपनी गिरफ्तारी सीओ ऑफिस में दे सकते हैं।

BJP ने जारी किया था कारण बताओ नोटिस?

भारतीय जनता पार्टी ने गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर को कारण बताओं नोटिस जारी किया था। पार्टी ने गुर्जर के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों एवं समाचार में प्रकाशित उनके वक्तव्यों को संज्ञान में लेते हुए नोटिस जारी किया था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस बाबत कारण बताओ नोटिस में गुर्जर से अपेक्षा की गई है कि वह एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जवाब प्रस्तुत करें।

Tags:    

Similar News