गाजियाबाद में जज का शव फांसी पर लटका मिला, मचा हडकंप

Update: 2021-01-29 09:14 GMT

गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।यहां के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश कुमार का शव उनके आवास में फांसी के फंदे से लटका मिला. जिससे सनसनी फैल गयी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका आवास शहर के सिहानी थाना गेट में है जहां उनका शव पाया गया। पुलिस इस घटना को आत्महत्या मान रही है।

जानकारी मिली की योगेश कुमार गाजियाबाद के कोर्ट नं०9 में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में तैनात थे। इनकी नियुक्ति 17 मार्च 2020 में यहां हुई थी,उनकी यहां पहली पोस्टिंग थी।योगेश कुमार मेरठ के मूल निवासी थे। पुलिस फंदे से उतार कर उन्हें यशोदा हास्पिटल ले गयी जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Tags:    

Similar News