गाजियाबाद में पिता पुत्र की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

आपसी विवाद में पिता पुत्र की मौत एक बेटा घायल.

Update: 2018-09-18 08:12 GMT

गाजियाबाद, 18 सितंबर:  मंगलवार को यहां रहस्यमय परिस्थितियों में दो अज्ञात व्यक्ति के शव पाए जाने की और एक गंभीर रूप से घायल हो जाने की पुलिस को सूचना मिली। यह घटना सिहानी गेट थाना क्षेत्र के ALT के पास की है।  


पुलिस को एक अज्ञात कॉल मिला कि राष्ट्रीय राजमार्ग NH58 पर राज नगर विस्तार के पास दो व्यक्ति मृत है जो सडक किनारे पड़े हुए है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक पिता और पुत्र है। जबकि एक तीसरा आदमी वहां गंभीर रूप से घायल पड़ा था, जिसके खून बह रहा था। उन्हें पुलिस ने गाजियाबाद जिले के एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मृतकों की पहचान 55 वर्षीय नाथू सिंह और उनके 35 वर्षीय बेटे (जिसका नाम पुष्टि नहीं किया जा सका) के रूप में पहचाना गया। घायलों की पहचान नाथू सिंह के एक और बेटे के रूप में हुई है। तीनों ही आपस में पिता और दो बेटे है।


क्षेत्राधिकारी दिवतीय आतिश कुमार ने बताया कि सबसे पहले यह एक पारिवारिक विवाद हुआ जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। लेकिन अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Similar News