गाजियाबाद में 55000 रूपये की लूट की सूचना निकली फर्जी, पुलिस ने किए एक घंटा में पर्दाफास
गाजियाबाद: 31.जनवरी. 2020 को समय करीब 8:00 बजे डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि जीशान नाम के व्यक्ति से तीन अपाचे मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा वसुंधरा फ्लाईओवर के पास ₹55000 लूट लिए गए हैं।
सूचना पर थाना लिंक रोड पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर पीड़ित जीशान राव पुत्र मोमिन चौधरी निवासी न्यू हिंडन बिहार अर्थला मोहन नगर जनपद गाजियाबाद से घटना के बारे में पूछताछ की गई तो पीड़ित निशान ने बताया कि वह फ्लिपकार्ट कंपनी में डिलीवरी मैन के रूप में कार्य करता है, आज डिलीवरी करके वापस कंपनी जा रहा था उसके पास कंपनी ₹55000 थे जो कि तीन अज्ञात अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों द्वारा लूट ले गए हैं।
पुलिस को प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर जीशान राव से सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने बताया कि वह बहुत गरीब है उसकी 1 साल की बच्ची है, जो काफी समय से बीमार चल रही है पैसों के अभाव में उसका इलाज नहीं हो पा रहा है, जिस कारण इन रुपयों को हड़पने की नियत से उसने यह झूठी सूचना पुलिस को दी थी। थाना लिंक रोड पुलिस द्वारा से तत्परता से इस झूठी सूचना का खुलासा किया गया।