गाज़ियाबाद में अज्ञात लड़की का शव मिलने से मचा हड़कंप

Update: 2019-07-12 06:07 GMT


गाज़ियाबाद में शवो का मिलना लगातार जारी है. ताज़ा मामला थाना मसूरी क्षेत्र के डासना के पास आई एम एस कॉलेज के पास 21 साल की युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जाँच शुरू कर दी है. वही एसपी देहात का कहना है कि लड़की की अभी शिनाख्त नही हुई है. आसपास के कॉलेजो ओर जनपदों में सूचना दे दी गई है.


मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद डासना आई एम एस कॉलेज के पास करीब 21 वर्षीय लड़की की डेड बॉडी मिली. पहचान मिटाने के लिए लड़की का चेहरा पूरी तरीके से घायल कर दिया गया है.चेहरे से लड़की की पहचान नही हो पा रहा लड़की ने जींस और टीशर्ट पहन रखी है. मसूरी पुलिस मौके पर है. रेप कर हत्या की आशंका. घटना को अंजाम देकर बॉडी को बिल्कुल NH-9 रोड पर ही फेका गया है.

Tags:    

Similar News