ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत खराब होने पर उक्त मुख्य आरक्षी खड़े-खड़े गिर गये,मौत, एसएसपी ने दिया कंधा

Update: 2022-11-04 12:49 GMT

गाजियाबाद : मुख्य आरक्षी शांति स्वरूप की ड्यूटी यातायात व्यवस्था हेतु छिजारसी/कनावनी यू-टर्न पर लगी थी। ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत खराब होने पर उक्त मुख्य आरक्षी खड़े-खड़े गिर गये, जिसके पश्चात साथी कर्मचारी द्वारा इन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जहाँ पर दौराने उपचार चिकित्सकों द्वारा ह्रदय गति रुकने के कारण मुख्य आरक्षी शांति स्वरुप को मृत घोषित कर दिया गया। मुख्य आरक्षी की असमय मृत्यु होने से पुलिस विभाग को अपूर्ण क्षति हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. एवं पुलिस परिवार द्वारा पुलिस लाइन में स्व0 आरक्षी के पार्थीव शरीर को कांधा देकर राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धाजंलि दी गई एवं शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए पुलिस परिवार की ओर से पूर्ण सहयोग हेतु आश्वस्त किया गया।

इस दौरान एसपी यातायात, ASP/सीओ लाइन, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News