ग़ज़ियाबाद में कोर्ट के आदेश के बाद एक उधोगपति घराने ओर पुलिस पर लगे मिली भगत के आरोप कोर्ट के आदेश की कर रही पुलिस अवेहलना। पीड़ित महिला ने लगाए कई बड़े अधिककरियो पर मिलीभगत के आरोप। अधिकारियों के दवाब में नही कर रही पुलिस कोर्ट के आदेश के बाद भी गिरफ्तारी।
ग़ज़ियाबाद के कविनगर थाने में खड़ी ये महिला अपने पति पर संगीन आरोप लगा रही है इसका कहना है पहले इसके पति ने बेटी के गर्भ में होने की जानकारी के बाद इसके बार बार अबॉर्शन कराए। जिसके बाद मबिला के साथ मारपीट भी होती थी और इसी कारण ये मामला कोर्ट तक जा पहुचा। कोर्ट ने इस मामले पर आदेश जारी कर पति को गिरफ्तार करने के आदेश दिए है। लेकिन महिला का आरोप है कि ग़ज़ियाबाद की पुलिस के पूर्व अधिकारी और तत्कालीन अधिकारी ओर उसके पति की आपसी मिलीभगत के कारण पुलिस उन्हें गिरफ्तार नही कर रही है।
महिला के मुताबिक उसके पति और ससुराल वालों ने पहले तो धोखे से उसे घर से बाहर निकाल दिया और उसकी नो साल की बेटी को भी जबरन अपने पास रख लिया। और जब वो अपने ससुराल पहुंची तो उसे धमका कर वहां से भगा दिया। जब उसने इसकी शिकायत पुलिस में कई तो वहां भी उसकी सुनवाई नही हुई। ऐसे में महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया ओर कोर्ट ने महिला के पति के खिलाफ एन बी डब्लू भी जारी हो गए। मगर पुलिस अब भी आरोपी पति की गिरफ्तारी नही कर रही है। पीड़ित महिला के अनुसार पुलिस और प्रशाशन के कुछ अधिकारी महिला के पति को सरक्षण दे रहे हैं। जिसके चलते उसके पति को अबतक गिरफ्तार नही किया गया है।
एसएसपी वैभव कृष्ण से जब इस मामले में बात की तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में अभी आया है। पूरा मामला पारिवारिक विवाद का है और पति के वारंट कल ही थाने पहुंचे हैं। जल्द ही उस पर कार्यवाही की जाएगी।