गाजियाबाद : केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर 4 एंबुलेंस की रवाना
गौरतलब है कि वर्तमान में जनपद में कुल 33 एंबुलेंस मौजूद हैं। जो कि मानव सेवा में संलग्न है।;
गाजियाबाद। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। इसका नजारा एक बार फिर उस समय देखने को मिला जब केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने जिला मुख्यालय से 4 नई एंबुलेंस को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर जिलाधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है स्वास्थ्य सेवा में लगातार वृद्धि हो रही है ऐसे में प्रतिदिन नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर 4000 से अधिक लोग स्वास्थ्य लाभ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए 66 लाख करोड का बजट निर्धारित किया गया है जिसमें लगातार नए रूप में अत्याधुनिक उपकरण स्वास्थ्य सेवाएं चिकित्सा कर्मी सहित पूरे ढांचे पर काम किया जा रहा है।
गौरतलब है कि वर्तमान में जनपद में कुल 33 एंबुलेंस मौजूद हैं। जो कि मानव सेवा में संलग्न है। किसी भी घटना दुर्घटना या घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए जनपद में अब इन नवीन चार एंबुलेंस के साथ कुल 38 एंबुलेंस स्वास्थ्य सेवाओं में लगी है।
सैयद अली मेहंदी की रिपोर्ट