गाजियाबाद सीट पर गठबंधन में लड़ेगी कौन सी पार्टी, सपा या बसपा!

Update: 2019-01-29 10:17 GMT

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन में गाजियाबाद की सीट को लेकर पेंच फंस गया है। गाजियाबाद सीट समाजवादी पार्टी के खाते में जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि गाजियाबाद से किसी बाहरी त्यागी समाज के व्यक्ति को सपा चुनाव लड़ा सकती है। बसपा से हटकर सपा के खाते में सीट आने से गाजियाबाद में राजनीति का पारा भी गर्म होता दिखाई दे रहा है।


हालांकि बसपा से दो पूर्व विधायकों द्वारा टिकट के लिए प्रयास किए जा रहे थे लेकिन गाजियाबाद सीट सपा के खाते में जाने से दोनों के अरमानों पर पानी फिर सकता है। सपा के खाते में सीट आने और प्रत्याशी को लेकर भी चचार्एं तेज हो गई हैं। सपा यहां से त्यागी समाज से दमदार प्रत्याशी को मैदान में उतार सकती है। चर्चा यह भी है कि त्यागी को सपा अपना उम्मीदवार बना सकती है। यदि ऐसा होता है तो यहां का लोकसभा चुनाव रोचक हो जाएगा।


हालांकि पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा तो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बसपा में वापस आए हैं। वे लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी भी कर रहे थे जबकि पूर्व विधायक सुरेश बंसल भी टिकट मिलने को लेकर पूरी आश्वस्त दिखाई दे रहे थे। उधर, अपने खाते में सीट आने भर की चर्चा से सपाइयों में जबरदस्त उत्साह है। इस बार इस सीट पर गठबंधन से चुनाव होने पर परिणाम कुछ और होंगे इसलिए दोनों पार्टी इस सीट को लेकर दावेदारी कर रही है. 

Similar News