जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर के अंतर्गत ऊंचौरा ग्राम में बस और रोडवेज बस की टक्कर में दो यात्रियों की भौत हो गयी और कई लोग घायल हो गये। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगरा बादशाहपुर में पहुँचाया गया। प्राथमिक चिकित्सा के पश्चात घायल जनों को जनपद हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।