जौनपुर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के चलते आम जनता अपना काम काज छोड़कर घरो में कैद होने को मजबूर हो गयी है वही चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के कदम यह भीषण गर्मी भी नही रोक पा रही है। सभी उम्मीद्वार मैदान में बाजी मारने के लिए लू के थपेड़े को झेलते हुए ताबड़तोड़ जन सम्पर्क और सभाएं कर रहे है। इसी कड़ी में मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी टी. राम ने जफराबाद विधानसभा में बशीरपुर, सलखापुर, कादीपुर, बस्ती में लोगों से मिलकर समर्थन मांगा। वही मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के बारीगांव, रामनगर आदि दर्जनों गावों मे जनसंपर्क किया।
उन्होंने कहा कि यूपी में महागठबंधन की मजबूती से भाजपा सरकार के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गयी है। उन्हें सत्ता से बेदखल होने का डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो निश्चित रूप से मछलीशहर लोकसभा पूरे प्रदेश की लोकसभाओं में सबसे विकसित लोकसभा होगी।
इस मौके पर अनिश कुमार, नन्दलाल यादव मैनेजर, रामेश्वर निषाद सपा, द्वविधानसभा अध्यक्ष शिवसंत यादव, संजीव कुमार, रामासरे नागर, रामअचल चौहान प्रधान, धर्मवीर, छोटेलाल पटेल, भुलयी चौहान, सूरजबली, अखिलेश चौहान, रामअवध चौहान आदि साथी रहे।