जौनपुर: महागठबंधन प्रत्याशी टी राम और श्याम सिंह यादव कल करेंगे नामांकन, फूलों की बौछार से होगा स्वागत सत्कार
जौनपुर। 74 लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर से बसपा—सपा एवं राष्ट्रीय लोकदल के संयुक्त प्रत्याशी त्रिभुवन राम (टी राम) का नामांकन 20 अप्रैल शनिवार को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। नामांकन से पूर्व विधानसभा जफराबाद के अंतर्गत जलालपुर से जौनपुर की तरफ मेन रोड पर इज़री गांव में निरंकारी भवन के ठीक पीछे बाग में प्रातः 10 बजे से जनसभा को त्रिभुवन राम संबोधित करेंगे। यह जानकारी बसपा जिलाध्यक्ष ने दी।
जौनपुर। 73 लोकसभा क्षेत्र सदर जौनपुर से बसपा—सपा एवं राष्ट्रीय लोकदल के संयुक्त प्रत्याशी श्याम सिंह यादव का नामांकन 20 अप्रैल शनिवार को दोपहर 11 बजे किया जाएगा। रिवर व्यू होटल के सामने प्रधान कार्यालय से जौनपुर की तरफ मेन रोड होते हुए कलेक्टर आफिस नामांकन करने पहुचें। नामांकन के समय गठबंधन के कई बड़े नेता भी उपस्थित रहेंगे।