जौनपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता कलेक्ट्रेट बार एशोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी के निधन पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने मड़ियाहूं तहसील के उनके हरिद्वारी गाँव पहुँचकर तेरही कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वे एक तेज-तर्रार अच्छे वकील हीं नहीं बल्कि सच्चे इंसान भी थे।
इसके बाद विगत दिनों हुई दुःखद घटना मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के चोरारी गांव निवासी डॉ. मोहम्मद सलीम के घर पहुंचकर मृतक के परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट कर उनके हत्या की घटना में अब तक हुई कार्यवाही के बारे में जानकारी ली। पीड़ित परिवार को समाजवादी पार्टी की तरफ से हर सम्भव मदद की आश्वासन दिया। डॉ राम नारायण यादव, रत्नाकर चौबे, आलमास सिद्दीकी, धर्मेन्द्र मिश्रा, लक्ष्मींकांत यादव, राहुल त्रिपाठी, समेत कई लोग साथ रहे।
थाना क्षेत्र के चोरारी गांव निवासी डॉ. मोहम्मद सलीम 55 घमहापुर बाजार लबे सड़क सहारा क्लीनिक के नाम से डिस्पेंसरी चलाते थे 11 सितंबर की शाम 7:30 बजे अपने डिस्पेंसरी में अकेले बैठकर चोरारी अपने घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश पहुंचकर सीने में पांच गोलियां उतार दी थी। जहां डॉक्टरों ने घायल डॉक्टर को मृत्यु होना बताया।