307 के आरोपी प्रभाकर सिंह ने पूर्व सयुस जिलाध्यक्ष राकेश यादव पर कराया फर्जी मुकदमा, सपाईयों में रोष

Update: 2019-01-19 12:43 GMT

जौनपुर। समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार यादव पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमें पर सपा नेताओ में रोष। मिंयापुर के सभासद कृष्ण कुमार यादवने बताया कि कल शाम को यंहा कोई घटना ने हुई थी। कहा कि प्रशासन बदले की भावना से प्रेरित होकर काम कर रहा है। बोले सपा कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रशासन यह सब भाजपा के इशारे पर कर रहा है। बोले 307 के वांछित प्रभाकर सिंह के गोली लगने से राकेश का कोई लेना देना ही नही है।

वही सपा जिला महासचिव हिसामुद्दिन ने कहा कि प्रशासन अगर पार्टी के किसी कार्यकर्ताओं को गलत मुकदमे में फंसाया गया तो पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी। प्रशासन उच्चाधिकारी से निष्पक्ष जाँच कराये।

बलजोर यादव ने पुलिस अधीक्षक को प्राथना पत्र देते हुए लिखा कि मुल्जिमान पप्पू सिंह, सुरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, प्रभाकर सिंह आपराधिक किस्म के व्यक्ति है। तथा जमीन के विवाद को लेकर 17/03/2016 को बजजोर यादव व उनके लड़के राकेश कुमार यादव व नाती पंकज को बुरी तरह से मार पीट व जान से मारने के लिए गोली मार दिये थे। जिसके बाब़त प्रार्थी द्वारा लाईन बाजार में मुल्जिमानों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट अ. स. 559/2016 धारा 307, 504,506 आई पी सी में पंजीकृत कराया गया जिसमें मुल्जिमानों। के विरुद्ध आरोप पत्र प्रेषित किया गया और घटना में प्रयुक्त रायफल के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया। मुल्जिमान उपरोक्त मुकदमें में सुलह करने हेतु दबाव बनाते थे तथा धमकी देते थे। कल दिनांक 18/01/2019 को साय सात बजे फर्जी घटना दिखाते हुए मेरे लड़के राकेश यादव व अन्य के विरुद्ध पंजीकृत करायी गयी है।

Similar News