जौनपुर में समाजवादी पार्टी का यूपी की समस्याओं की लेकर प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन हुआ जोरदार

Update: 2019-08-09 14:41 GMT

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का प्रदेश की जन समस्याओं को लेकर पुरे प्रदेश में आज जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन हुआ. इस धरने का आयोजन जौनपुर में भी अयोजन किया गया जिसमें सपाइयों ने जमकर योगी सरकार को लताड़ लगाईं. 

धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, पूर्व मंत्री ललई यादव, सपा के प्रदेश पदाधिकारी मो आज़म खान, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व विदायक राम नारायण विंद , जगदीश यादव समेत पूरे जिले के सपाई मौजूद रहे. 

धरना जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर आयोजित किया गया. जिसमें प्रदेश सरकार को मौजूदा स्तिथयों पर जमकर लताड़ लगाई. सपा ने आज प्रदेश में हो रहे अपराध, जंगल राज पर भी बात की. उन्नाव मामले पर सभी नाराज नेता बहुत नाराज दिखे कहा जब अखिलेश सरकार थी तब पूरे प्रदेश में इन्हें अपराध दीखता था लेकिन अब कौनसा चश्मा लगा है जिसमें अपराध नहीं खुशहाली दिखती है. 




 सरेआम हत्याये हो रहे है. अभी एटा में एक सरकारी महिला वकील की पुलिस लाइन के आवासीय परिसर में हत्या कर दी गई. वहीँ प्रदेश में हत्या बलात्कार को लेकर बाढ आई हुई है जबकि प्रदेश सरकार खुश हाली की गाथा गा रही है. पिछले सालों में भी सोनभद्र की जमीन रही लेकिन जिस तरह से इस सरकार में नर संहार हुआ उसकी जिम्मेदारी किसकी है. सरेआम आदिवासियों को मार दिया गया. 

धरना में जिले के सभी नेताओं ने भाग लिया. सभी नेता प्रदेश के जनता के हित को लेकर इकट्ठे हुए थे. 

Tags:    

Similar News