सपा विधायक शैलेंद्र यादव ललई की बड़ी माता का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

Update: 2020-01-14 12:55 GMT

जौनपुर। शाहगंज के विधायक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई की बड़ी माता एंव स्व. पारस नाथ यादव की धर्मपत्नी सीता देवी का देहावसान हो गया है। मंगलवार की शाम प्रयागराज स्थित एक इलाज के दौरान अस्पताल में हो गया। उनकी उम्र करीब 80 वर्ष थी। वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को सुबह दस बजे पिलकिछा घाट पर किया जायेगा। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। मंगलवार की शाम उनके निधन की खबर के साथ उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।


Tags:    

Similar News