वृद्धा आश्रम में धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व

वृद्ध जनों ने भी अपने हाथों से गरीबों कमजोर लोगों को खिचड़ी दान दिया

Update: 2020-01-14 13:38 GMT

कौशाम्बी। जनपद मुख्यालय मंझनपुर के ओसा रोड स्थित वृद्धजन आश्रम में बड़े ही धूमधाम से मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया है मकर संक्रांति के पर्व में वृद्धजन आश्रम में रहने वाले वृद्ध जनों ने आज सुबह ही स्नान करने के बाद सूर्य नारायण को अर्घ्य देकर नमस्कार किया और उसके बाद वृद्धजन संचालक आलोक राय द्वारा गरीबों को दान देने के लिए खिचड़ी की व्यवस्था कराई गई थी जिस पर आश्रम में रहने वाले वृद्ध जनों ने भी अपने हाथों से गरीबों कमजोर लोगों को खिचड़ी दान दिया वृद्धजनों को इस आश्रम में अपनापन महसूस हो रहा है और लगातार वृद्ध आश्रम में वृद्धाश्रम के संचालक आलोक राय द्वारा समय-समय पर देखरेख और उनके स्वभाव के अनुसार कार्य किए जाने से वृद्धजन प्रसन्नचित हैं।


Tags:    

Similar News