BIG NEWS: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बड़ा हादसा, आंधी से गिरी होर्डिंग लोगों के दबे होने की आशंका

BIG NEWS: Big accident at Ekana Stadium in Lucknow;

Update: 2023-06-05 12:12 GMT

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अब एक बड़ी खबर आ रही है जहां इकाना स्टेडियम में बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तेज आंधी के चलते स्टेडियम में लगी होर्डिंग गिरी जिसमें तीन लोगों के दबे होने की जानकारी मिल रही है। 

इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रसाशन में हड़कंप मच गया, चूंकि मामला राजधानी का था आनन फानन में राहत और बचाब कार्य में जुट गए। मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

स्पेशल DG लॉ एंड ऑर्डर कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा चुका है। 2 से 3 लोगों के फंसे होने की आशंका है।  दबे लोगों को निकालने के लिए हम क्रेन की मदद ले रहे है। 

जबकि होर्डिंग के नीचे दबे लोग मदद की गुहार लगा रहे। होर्डिंग के नीचे दबे लोग हाथ हिलाकर मदद मांग रहे। 

Live Updates
2023-06-05 13:06 GMT

इकाना हादसे में मां-बेटी की मौत की खबर मिली है।  होर्डिंग गिरने से घायल 2 की मौत हो गई। लोहिया अस्पताल में महिला-बच्ची की मौत हो गई। डॉक्टरों ने महिला-बच्ची को मृत घोषित किया। एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज किया जा रहा है। 

Tags:    

Similar News